।। स्पेस से आदित्य-L1 पर आया बड़ा अपडेट।।
सतीश से आदित्य-L1 पर आया बड़ा अपडेट ISRO ने दी सेहत की जानकारी:
इसरो ने X ट्वीट करके जानकारी दी है कि आदित्य-L1 ठीक से कम कर रहा है, और उसने अपना रास्ता बदल लिया है। भारत की ओर से अंतरिक्ष में भेजे गए पहले सूर्य मिशन आदित्य-L1 की कक्षा बदलाव की अगली प्रक्रिया 5 सितंबर 2023 को होनी है, इस दौरान भारतीय समय अनुसार इस समय देर रात के लगभग 3:00 बजे रहे होंगे।
शनिवार को इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लांच हुए आदित्य-L1 मिशन पर इसरो ने बड़ा अपडेट दिया है। अपनी लॉन्चिंग के एक दिन बाद रविवार को आदित्य-L1 ने अपनी कक्षा बदल ली है, और वह अब दूसरी कक्षा में स्थापित होने जा रहा है। जारी प्रक्रिया के अनुसार यह 16 दिनों तक पृथ्वी की परिक्रमा करनी होगी। उसके बाद ही वह सूर्य की ओर अपने मार्ग पर बढ़ सकता है। आदित्य-L1 16 दिन में 5 बार पृथ्वी की कक्षा बदलेगा। इसरो के अपडेट के मुताबिक अब 5 सितंबर को दोबारा कक्षा में बदलाव होगा।